फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना क्रेशर स्वामी की कार में झुलसा मिला अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रेशर स्वामी की कार में झुलसा मिला अधेड़
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना क्रेशर स्वामी की कार में एक अधेड़ आग लगने की वजह से झुलसा हुआ मिला है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। दरअसल, पीड़ित के परिजनों ने कार में बैठाकर ले जाने और तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। गन्ना क्रेशर स्वामी लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्रेशर स्वामी के मिलने के बाद ही इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है।
मंगलवार की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में एक लावारिस हालत में खड़ी कार में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे हुए एक व्यक्ति मदन सिंह (50) पुत्र सरदार के कपड़ों आदि में आग लगी हुई थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार स्टार्ट थी। बुधवार सुबह झुलसे हुए व्यक्ति के भाई ने पुलिस को जानकारी दी और बताया कि चांदपुर के ग्राम मिर्जापुर बकैना निवासी मदन सिंह अपने छोटे भाई सुदेश के साथ चांदपुर पहुंचा। मदन ने अपनी जमीन से संबंधित कुछ फर्द निकलवाई। मदन ने शाम करीब पांच बजे अपने छोटे भाई को बाइक लेकर घर भेज दिया और खुद चांदपुर रुक गया। बताया गया कि चांदपुर में स्थित फीना अड्डे पर मदन को ग्राम श्यामपुर मुस्तफाबाद निवासी सुशील गुप्ता उर्फ विक्की ने अपनी कार में बैठाया था। सुशील गुप्ता का गांव में ही गन्ना क्रेशर है। घटना के बाद से क्रेेशर स्वामी सुशील गुप्ता भी लापता है। सुशील गुप्ता ने मंगलवार को ही बैंक से दस लाख रुपये से अधिक की रकम निकाली थी, जिसे किरतपुर में किसी व्यापारी को देना था। सुशील गुप्ता के लापता होने से मामला उलझ गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि कार में झुलसी हुई हालत में एक व्यक्ति मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार स्वामी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। जिसकी बरामदगी के बाद ही घटना की सच्चाई पता लग सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें