साइंस स्ट्रीम के छात्र-छात्राएं छाए रहे
बिजनौर। इंटर के परीक्षाफल में साइंस स्ट्रीम के छात्र छात्राएं छाए रहे। टॉपर्स में अधिकांश छात्र छात्राएं साइंस स्ट्रीम के है। छात्र छात्राओं की इंजीनियरिंग व मेडिकल पढ़ाई प्राथमिकता है। ग्रेजुएशन के लिए जिला मुख्यालय के कॉलेजों को प्राथमिकता दें रहे हैं।
इंटर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नहटौर की छात्रा अक्षरा कौशिक ने टॉप किया है। छात्रा पीसीएम अर्थात फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स ग्रुप से है। टॉप टेन सूची में 14 छात्र छात्राएं हैं। अधिकांश छात्र छात्राएं साइंस स्ट्रीम के बताए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल अन्य वर्ग की तुलना में अच्छा है।
साइंस स्ट्रीम के छात्र छात्राएं इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते हैं। यदि उनका किसी अच्छे इंस्टीट्यूट में दाखिला नहीं होता है तो वह ग्रेजुएशन करना पसंद करते हैं। वे पहले वर्धमान कॉलेज बिजनौर में दाखिले को अप्लाई करते हैं। वहां की फीस कम है। इसके बाद विवेक कॉलेज तथा कृष्णा कॉलेज हैं। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि वर्धमान कालेज में पीसीएम की 352 , पीसीबी की 264 तथा कंप्यूटर साइंस की 60 सीट स्वीकृत है।