फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में प्रवेश के लिए खड़े विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना वायरस के चलते 11 महीने बाद जूनियर हाईस्कूलों में बच्चों के आने से रौनक रही। बच्चों के चेहरे खिले रहे। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मिल भी बांटा गया। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या अच्छी खासी रही तो कई स्कूलों में शिक्षक बच्चों को लाने के लिए मशक्कत करते रहे।
पिछले 11 महीनों से स्कूलों में बच्चों का अवकाश था। शासन के निर्देश पर बुधवार को जूनियर हाई स्कूलों में बच्चे पहुंचे। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के जूनियर हाईस्कूल में एक महिला अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को लेकर पहुंची। इंचार्ज अध्यापक ताजवीर सिंह देवरा के मुताबिक बच्चों को मिड डे मिल भी बांटा गया जबकि जूनियर हाई स्कूल धर्मनगरी में शिक्षक मो. तारिक अलीम, नरेशपाल वर्मा, प्रवेशिका, प्रतीक्षा, इबादुर्रहमान आदि द्वारा बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए सुझाव भी दिए गए। बच्चों को मास्क भी वितरित किए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को स्कूल आने के लिए सहमति पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अफजलगढ़। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक विद्यालय खुलने के बावजूद पहले दिन छात्र छात्राओं की संख्या न के बराबर रही। अभिभावकों द्वारा बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए सहमत नहीं होने से अधिकांश विद्यालयों में पहले दिन उपस्थिति लगभग शून्य रही। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने बताया कि बुधवार को कक्षा छह की कक्षा का संचालन होना था लेकिन 59 पंजीकृत छात्राओं में से मात्र तीन छात्राऐं ही उपस्थित हो पाईं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुरजमाल, एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुरगढ़ी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा राखी मेमोरियल में भी छात्र छात्राओं की संख्या कम ही रही।
नींदडू़। बुधवार को जूनियर हाईस्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो गया। पहले दिन छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, वहीं कई स्कूलों में एक भी छात्र पढ़ने नहीं आया। गांधी इंटर कालेज मनकुआ और सर सैयद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नींदडू़ आदि स्कूलों कोई छात्र पढ़ने नहीं आया। प्रधानाचार्य फसाहत हुसैन, विरेंद्र सिंह, मोहम्मद फारूक, नरेश कुमार व सिराजुद्दीन ने बताया कि बुधवार को कक्षा-छह व कक्षा-सात के कई छात्र एवं अभिभावक स्कूल आए तथा सप्ताह में दो दिन स्कूल आने का अपना टाइम टेबल नोट कर घर वापस चले गए। छात्र-छात्राओं ने मास्क लगा रखे थे। विद्यालयों में साबुन से हाथ धुलाने व सैनीटाइजर की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

चांदपुर। परिषदीय विद्यालय खुलने के प्रथम दिन छात्र छात्राओं की संख्या बहुत की कम रही। शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं व अभिभावकों को फोन पर जानकारी दिए जाने के बाद भी कम संख्या में विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। शासन ने दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के क्रमवार सभी परिषदीय व गैर परिषदीय विद्यालय खोलने के निर्देश जारी किए थे। बुधवार को कक्षा आठ के छात्र छात्राओं का विद्यालय आना सुनिश्चित किया गया था। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं, अभिभावकों को फोन द्वारा बच्चों को विद्यालय आने का अनुरोध किया था। बुधवार को परिषदीय विद्यालय तो खुले लेकिन छात्र छात्राओं की संख्या बहुत की कम रही। जलीलपुर ब्लाक में 36 कम्पोजिट विद्यालय, जिसमें कक्षा एक से आठ तक तथा 31 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जिसमें कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित हैं। पहले दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्याऊ में 12-13 छात्र छात्राएं विद्यालय पहुंचे। चांदपुर नगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय कटकुई इंचार्ज आरिज जमील ने बताया कि छात्र छात्राओं को बुधवार को स्कूल पहुंचने के लिए कहा गया था लेकिन कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराला में तीन-चार विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। बीईओ विश्वास कुमार ने बताया कि बुधवार को कक्षा छह से आठ तक के सभी विद्यालयों को खोल दिया गया है।

धामपुर कन्या इंटर कालेज में पढ़तीं आठवीं कक्षा की छात्राएं।- फोटो : DHAMPUR

मंडावली के शेखुपुरा आलम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक स्कूल में पढ़तीं कक्षा आठ की छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

मंडावली के पूर्व माध्यमिक स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें