फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, पंचायतघर बने क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल, पंचायतघर बने क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। गांव में कोरोनावायरस थाम के लिए निगरानी समिति सक्रिय हो गई हैं। डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है। पंचायत घरों व स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाना शुरू कर दिया है। जिले में अब तक करीब 100 स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा चुका है। लेकिन अभी तब इनमें कोई व्यक्ति भर्ती नहीं किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ने से प्रशासन सख्त नजर रखे हुए हैं। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर कामों में कोरोना के रोकथाम के लिए निगरानी समिति बनाई गई हैं। ग्राम पंचायत सचिव को निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही एक एक शिक्षक को भी नामित सदस्य बनाया गया है। जहां निगरानी समिति डोर टू डोर सर्वे करने में जुटी है। वहीं, अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए कौन टाइम सेंटर बनने शुरू हो गए हैं। जिले के करीब 100 स्कूलों को अब तक 100 सेंटर बनाया जा चुका है। जिसमें प्राइमरी स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज तक के स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय गंजालपुर के स्कूल को क्वारंटीन बनाया गया है। ग्राम प्रधान मीना शर्मा व प्रधानाध्यापक धर्म सिंह इसकी देखरेख कर रहे हैं। संकुल शिक्षक धर्म सिंह बताते हैं कि क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट, सादकपुर भोजपुर नौबतपुर, करीमपुर बमरौली के स्कूलों, मंडावर रोड स्थित यशपाल आर्य जूनियर हाई स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

उत्तर एमडी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विदित चौधरी ने भी अपने कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। जिले में करीब 100 स्कूलों व पंचायत घरों में क्वारंटीन सेंटर बनाए जा चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सभी विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें