फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल को बना दिया डंपिंग ग्राउंड, गांव वाले कर जाते हैं शौच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल को बना दिया डंपिंग ग्राउंड
विज्ञापन

गजरौला शिव। प्रदेश सरकार प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूलों की दशा सुधारने के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, वहीं गजरौला अचपल में बने जूनियर हाईस्कूल के मेन गेट के पास ही ग्रामीणों व सफाईकर्मी द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों ने गांव से निकले कूड़े की ठेली विद्यालय के मैदान में पलट दी। मुख्य अध्यापिका शाहीन अख्तर ने सफाई कर्मियों को जमकर हड़काया और सफाईकर्मियों की शिकायत गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी से फोन पर कर दी। उन्होंने सफाईकर्मियों को आइंदा विद्यालय मैदान में कूड़ा न डालने की हिदायत दी। मुख्य अध्यापिका ने बताया कि गजरौला अचपल में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक बालिका इंटर कॉलेज भी जूनियर हाई स्कूल गजरौला में ही बनाया जा रहा है। इस वजह से विद्यालय में मेन गेट नहीं लगाया गया है। इसी का फायदा उठाकर सफाई कर्मी और ग्रामीण यहां कूड़ा डाल जाते हैं। इतना ही नहीं गांव के लोग स्कूल में शौच भी कर जाते हैं। इससे स्कूल परिसर में गंदगी पसरी रहती है। कई बार ग्राम प्रधान के गंदगी व कूड़े को जेसीबी से हटवाया गया है। अल्पसंख्यक बालिका इंटर कॉलेज व जूनियर हाई स्कूल की जांच करने के लिए अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, परंतु अभी तक मेन गेट पर किसी का ध्यान नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें