भाजपा नेता पर हमलेे के आरोपी पकड़े
नूरपुर। पुलिस ने मिशन मोदी पीएम अगेन के जिलाध्यक्ष जुगनू चौधरी पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
वह दो दिन पूर्व ब्लॉक तिराहा स्थित एक होटल पर खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्हें तीन युवकों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल जुगनू चौधरी के भाई सचिन की तहरीर पर गांव नाहर सिंह निवासी मनीष, रावटी निवासी विशाल व गांव सुनगढ़ निवासी सूर्यप्रताप विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार
नूरपुर। कस्बा इंचार्ज जयदेव यादव ने गश्त के दौरान ठेरी रोड स्थित एक मैरिज हॉल के समीप नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया है। साथ ही सलीम को रोडवेज बस स्टैंड से चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।