नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूली बस को निकालती क्रेन।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। बुंदकी-नजीबाबाद मार्ग पर स्कूली बस का स्टेयरिंग जाम होने से बस सड़क क्रॉस कर विपरीत दिशा में मिट्टी में जाकर फंस गई। संयोग से विपरीत दिशा में बस जाते समय सामने से कोई वाहन नहीं आ आ रहा था, जिससे मासूमों की जिंदगी बच गई।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्राइवेट बस नर्सरी से यूकेजी के बच्चों को लेकर करीब 12:15 बजे स्कूल से रवाना हुई। करीब दो किमी के फासले पर अचानक बस का स्टेयरिंग जाम हो गया। बस सड़क क्रॉस कर मार्ग चौड़ीकरण के लिए हाल ही में डाली गई मिट्टी में जाकर फंस र्गई। स्कूली बस में करीब 30 से 35 बच्चे थे। कुछ बच्चों के मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्कूल का स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। नन्हे-मुन्ने बच्चों को दूसरी बस के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने बताया कि बस चालक और हेल्पर ने बताया कि अचानक एक टैंकर के आ जाने के कारण बस को बचाने के प्रयास में स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे बस विपरीत दिशा में मार्ग चौड़ीकरण के लिए डाली गई मिट्टी में जाकर फंस गई। प्रधानाचार्य ने एक बच्चे को मामूली चोट आने की जानकारी दी।