फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करता छोटा शिवभक्त। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली। सावन मास के पहले दिन शिवभक्तों ने मोटा महादेव मंदिर पर भगवान शिव को जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की। हाथों में जल की लुटिया और मन में श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं के बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव मंदिर पर बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। पंडित शशिनाथ की देखरेख में श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा से श्रद्धालुओं सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
उधर, मोटा महादेव पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिर पर उत्तर और दक्षिण दिशा में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें