स्टेडियम में शुरू हुई 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
मुरादाबाद मंडल के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुरादाबाद मंडल के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में बिजनौर से लव चौधरी प्रथम, रोहिन सिंह द्वितीय, रामपुर से कुलदीप यादव तृतीय स्थान पर रहे।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने एनसीसी स्काउट एनएसएस के कैडेट्स की ओर से किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। स्वागत गीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर ने गाया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर, किसान इंटर कॉलेज मंडावली के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
1500 मीटर बालक वर्ग में अमरोहा से जितेंद्र कुमार ने प्रथम, बिजनौर से कमल दीप ने द्वितीय, संभल से हर्षवर्धन ने तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा से योगेंद्र ने प्रथम, चमन दिवाकर ने द्वितीय, संभल से जतिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अमरोहा से जितेंद्र कुमार प्रथम, बिजनौर से कमलदीप द्वितीय, स्योहारा से सुहेल खान तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में संभल से गौरव कश्यप प्रथम, अमरोहा से बसंत द्वितीय, तुषार तृतीय स्थान पर रहा।
100 मीटर बालिका सब जूनियर वर्ग में अमरोहा से निलाक्षी ने प्रथम, बिजनौर से सुहानी ने द्वितीय, रामपुर से हादिया नूर ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रामपुर से गुनगुन ने प्रथम, बिजनौर से दिव्यांशी ने द्वितीय, किरतपुर से मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अमरोहा से अंशु प्रथम, मुरादाबाद से कशक द्वितीय, हीमपुर दीपा बिजनौर से सना तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जलीलपुर बिजनौर से सागरिका ने प्रथम, मुरादाबाद से अंजू ने द्वितीय, संभल से प्रियांश बांगा ने तृतीय स्थान पाया।
गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में अमरोहा से मनस्वी सिद्धु ने प्रथम, संभल से शगुन बांगा ने द्वितीय, जलीलपुर बिजनौर से वर्षा रानी ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में रामपुर से विष्णु प्रथम, संभल से भुवनेश द्वितीय, अमरोहा से मनु यादव तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार भारद्वाज, राजेंद्र सोलंकी, मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, बीएसए जयकरण यादव, प्रधानाचार्य धर्मवीर, डॉ. निर्मला शर्मा, निशांत यादव, कैप्टन बिशनलाल, अनामिका यादव, राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।