कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करे स्कूल प्रशासन
बिजनौर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन ने सभी स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। जिसके चलते कुछ स्कूलों में बच्चों को शिफ्ट में बुलाया जा रहा है। प्राथमिक और जूनियर विद्यालय शीतकालीन अवकाश की वजह से 14 जनवरी तक के लिए बंद हैं। अवकाश खत्म होने के बाद स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला जाएगा।
डीएम उमेश मिश्रा द्वारा बढ़ते कोरोना को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। जिसमें स्कूलों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शीतकालीन अवकाश के कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद हैं। डीएम के आदेश के बाद स्कूल प्रशासन सख्त हो गया है। अब बच्चों को प्रार्थना के समय शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। पूरे स्कूल को सैनेटाइज किया जाए। नियमित रूप से हैंडवाश और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों को कक्षा में छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करन यादव ने बताया कि 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की वजह से अभी सरकारी और कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त स्कूल बंद हैं। अध्यापकों को कोरोना गाइडलाइन के निर्देश दिए गए हैं।