फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट में हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन करते उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के क? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। हाथरस में हुई घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। कलक्ट्रेट में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त रूप से दिए ज्ञापन में कहा कोविड-19 के दौर में भी सफाई कर्मचारियों ने जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन वाल्मीकि समाज की बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला है। कहा बिटिया की मौत के बाद भी उसका पार्थिव शरीर परिवार को नहीं दिया गया। रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पीड़ित परिवार पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द फांसी की सजा देने, मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में कराने, डीएम हाथरस को निलंबित करने की मांग की गई। इस दौरान सुरेंद्रपाल सिंह, राजाराम मदान, अरविंद कुमार, कपिल वाल्मीकि, दीपक कुमार, उमेश पवार, प्रवेश मदान, राजेंद्र कुमार, रविंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। सफाई कर्मी के कार्य बहिष्कार से पूरे जनपद में आज सफाई नहीं हुई। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। उधर नगीना में नगर पालिका परिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर में सफाई कार्य नहीं किया। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश महासचिव अनूप वाल्मीकि उर्फ अन्नू द्वारा मंगलवार को चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को ज्ञापन देकर नगर में सफाई कार्य ठप रखने की सूचना दी गई थी। इसी के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें