फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में सात्विक,12वीं में तुषार ने किया टॉप

Tue, 15 May 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सीआईसीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आईएससी और आईसीएसई का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सेंट मैरी नगीना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर की कुर्सी कब्जाई। कक्षा दस में सेंट मैरी नगीना के सात्विक आर्य ने 96.8 प्रतिशत और 12वीं में पीसीएम ग्रुप के तुषार भारती ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। 
विज्ञापन

सेंट मैरी बिजनौर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल में कक्षा दस में 59 और 12 में 198 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दसवीं में निष्कर्ष ने 96.2, हरमनप्रीत सिंह ने 95.8, प्रांकुश ने 95.6, राफिया नाज ने 93.5, अवंतिका ने 91, अरबीश नकवी ने 84, चित्रा सिंह ने 71.8, प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वी में कॉमर्स की आयुषी जैन ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में हर्षिता राजपूत ने 92.25 प्रतिशत और वात्सल्य गर्ग ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पीसीएम ग्रुप में नमन महेंद्रा ने 92, शिवांगी चौधरी ने 91.25, स्नेहा चौधरी ने 90, ऋषभ सिंह ने 86, शिवाक्ष विश्नोई एवं सुनिधि त्यागी ने 83-83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन और प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक मुकेश पिलानिया, कुसुमलता सिंह, तनुश्री दत्ता, मयंक मलिक, हेमंत कुमार को दिया है। 
उधर, किरतपुर के सेंट पीटर्स स्कूल के शिवांग चौहान ने 92.40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभान फरीद ने 92.20, अंशिका अग्रवाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिवांग चौहान और दीपक ने कंप्यूटर में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

 नगीना के सेंट मैरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पीटर ने के अनुसार कक्षा दस के सात्विक आर्य ने 96.8, दीपांशु ने 94.6, वंशिका विश्नोई ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में विज्ञान वर्ग में तुषार भारती ने 97, गौरव कंडेल ने 93.4, पुलकित राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए      हैं। कॉमर्स वर्ग में अक्षित      अग्रवाल ने 93.4, रितिक ने 89.5, राधिका मित्तल ने 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें