सर्वेश और धीरेंद्र ने ली अध्यक्ष पद की शपथ
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के लिए सर्वेश गहलौत और धीरेंद्र सिंह को छह-छह माह के लिए अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन ने बार पदाधिकारियों से वादकारी हित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन चंदन सिंह, एसडीएम संगीता की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता ने बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष सर्वेश गहलौत और धीरेंद्र सिंह को छह- छह माह पद पर कार्य करने की शपथ दिलाई। समान मत मिलने पर प्रथम छह माह सर्वेश गहलौत बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर कार्य करेंगे। राजेंद्र सिंह के संचालन में ड्वाकरा हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में फहीम अहमद ने महामंत्री पद की शपथ ली।
मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन चंदन सिंह, एसडीएम संगीता ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से वादकारी हित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जंघाला, महासचिव मो.अकरम, मोअज्जम खां, घनश्याम सिंह, नजाकत अली, टीकम सिंह, रोहिताश, रामकुमार, संजय त्यागी, विजय शर्मा, सुरेश गुप्ता, अब्दुल वफा, शराफत अली, मो.आरिफ, मो.जावेद, अजयपाल अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।