फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसों के कुनबे में हुआ इजाफा

Thu, 15 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र में अठखेलियां करते सारस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। वन विभाग की गणना में सारसों के कुनबे में इजाफा हो गया है। सारसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। वन विभाग की ओर से हर साल सारसों की गणना की जाती है। इस वर्ष कासमपुरगढ़ी वन क्षेत्र में सारस की संख्या पांच है।
विज्ञापन


नगीना रेंज के डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन ने बताया कि बिरला फार्म और हरेवली इलाके में 12 सारस पाए गये। अमानगढ़ रेंज के वन दरोगा जयपाल सिंह ने बताया कि अमानगढ़ रेंज में कुल 26 बड़े और छह बच्चे सारस के पाये गये। इनमें 17 सारस पीली बांध के इलाके में पाए गए।

पिछले वर्ष की अपेक्षा दो सारस अधिक पाये गये। उधर, सुआवाला सेक्टर के वन दरोगा श्यामलाल भारद्वाज ने बताया कि उनके क्षेत्र में पांच आैर  ब्लॉक क्षेत्र में 56 सारस पाये गये  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें