फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ आैर दो हजार के नोट पर लिखना मत

Thu, 15 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में आप अपने 500 के नए नोट या दो हजार के नोट पर गलती से भी कुछ न लिखें । न ही कुछ लिखा हुआ नोट किसी से लें। यह नोट बैंकों में जमा नहीं होंगे। इस संबंध में बैंक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैंक कर्मचारियों ने इसका पालन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नोटों पर कुछ भी लिखने की प्रवृत्ति को आरबीआई ने गंभीरता से लिया है। बहुत से लोग नोटों पर अपना नाम, किसी का मोबाइल नंबर या अन्य बातें लिख देते हैं। दो साल पहले भी ऐसे नोटों को बंद करने के लिए आरबीआई ने अभियान चलाया था। उपभोक्ताओं से ऐसे नोट बैंक में जमा करने को कहा गया था, तब उपभोक्ताओं ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि अब आरबीआई के नोटों पर न लिखने के निर्देशों का उल्लंघन किया तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। अगर किसी ने 500 के नए नोट पर या दो हजार के नोट पर कुछ लिख दिया, तो यह नोट बैंक में जमा नहीं होंगे। नोट पर कुछ लिखना या पास में लिखा हुआ नोट होना आपका बजट बिगाड़ सकता है।  जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक 500 और दो हजार की नई करेंसी पर उपभोक्ता कुछ भी न लिखें।  जिस नोट पर कुछ लिखा होगा, वह बैंक में जमा नहीं होगा। फिलहाल अन्य करेंसी पर यह नियम लागू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें