बिजनौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खंड अल्लैहपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महिला वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में सरिता चौहान, लिप्सी, प्रिंसी रानी, 400 मीटर दौड़ में योगेश्वरी, लिप्सी, प्रिंसी रानी, 800 मीटर दौड़ में मधु, योगेश्वरी, निलासी, 800 मीटर दौड़ में मधु, योगेश्वरी, निलासी, गोला फेंक में सरिता, निलासी, मधु, चक्का फेंक में सरिता, आरती व मधु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
पुरुष वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मो. शाकिब, मो. आसिफ, मो. अजीम, 400 मीटर दौड़ में मो. शाकिर, विकाशु चौहान, शुभम कुमार, 800 मीटर दौड़ में लकी, निलेश, नवनीत, 1500 मीटर दौड़ में नवनीत, अपर्णा शर्मा, अरुण कुमार, 3000 मीटर दौड़ में विनीत कुमार, आकाश, देवेंद्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लंबी कूद में मो. आसिफ, निलेश, विकास कुमार, चक्का फेंक में मो. शादान, विकास कुमार, शुभम कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
वालीबॉल में धामपुर डिग्री कॉलेज विजेता, जेके मॉडर्न एकेडमी उपविजेता, कबड्डी में गजुपुरा विजेता व अजीतपुर दासी उपविजेता रहे। ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला युवा क्रीड़ा अधिकारी विशाल कुमार, प्रधानाचार्या संध्या गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, धर्मदेव आर्य, राहुल शर्मा, रूद्रवीर सिंह, महफूज आलम, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।