फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद के स्टेशन पर सफाई करतीं निरंकारी मंडल के युवा - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
संत निरंकारी मंडल ने स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। संत निरंकारी चेरीटेबिल फाउंडेशन की ओर से निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर स्वच्छता और पौधरोपण किया गया। निरंकारी सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया।
निरंकारी संत सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्मोत्सव पर रेलवे स्टेशन नजीबाबाद परिसर में रविवार को सफाई अभियान चलाया। संत निरंकारी चेरीटेबिल फाउंडेशन और निरंकारी सेवादल की ओर से ब्रांच मुखी मोहन खुराना, संचालक मुकेश सहगल, डीकेेे कश्यप के निर्देशन में निरंकारी समाज के लोगों ने रविवार को सुबह आठ बजे से रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। निरंकारी साधकों ने प्लेटफार्म एक से तीन तक समूह में पहुंचकर रेलवे स्टेशन की सफाई की और पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकारियों की ओर रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गंदगी साफ कर यात्रियों को स्टेशन और रेलों को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में देवेंद्र कुमार, निशा रानी, नम्रता, प्रवेश, अल्पना, आशी सहित बड़ी संख्या में निरंकारी संत मंडल से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फाउंडेशन की ओर से आयोजित सफाई एवं पौधारोपण अभियान में बाबा हरदेव सिंह के इंसानियत, प्रेम और सद्भाव के संदेश को व्यवहार में लाने और राष्ट्र प्रेम की भावना से समाज और देेश हित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया।

नजीबाबाद स्टेशन पर सफाई करते निरंकारी के सदस्य- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें