बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक चलेंगी।
परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तिथि और विषयवार जारी किया गया है। परिषद कार्यालय के सचिव ओपी त्रिपाठी ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। परीक्षा कार्यक्रम संबंधित अधिकारियों और विभागों को भेजा गया है। ये परीक्षाएं यूपी बोर्ड की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। शिक्षा परिषद ने नकलविहीन परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा। ये बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी।