फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 संकुल प्रभारियों के खाता संचालन पर लगी रोक 

Thu, 20 Apr 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने न्याय पंचायत पर तैनात संकुल प्रभारियों के खाता संचालन पर रोक लगा दी है। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियम विरुद्ध तैनात संकुल प्रभारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में न्याय पंचायत पर संकुल प्रभारियों की नियुक्ति में मनमानी तथा बीईओ के अपने चहेते शिक्षकों को संकुल प्रभारी मनाने के मामले में बीएसए ने नियम विरुद्ध तैनात प्रभारियों को हटाने का आदेश बीईओ को दिया है।

ब्लॉक कोतवाली की न्याय पंचायत कनकपुर में दूसरी न्याय पंचायत के शिक्षक को संकुल प्रभारी बनाने की शिक्षकों ने बीएसए से शिकायत की थी। इस मामले में बीएसए ने ब्लॉक के बीईओ को भी फटकार लगाई थी। बुधवार को बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी बीईओ को दिए आदेश में संकुल प्रभारियों के खाते के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि संज्ञान में आ रहा है कि अधिकांश संकुल प्रभारी नियम विरुद्ध तैनात हैं। उन्होंने बीईओ से तीन दिन के भीतर शासनादेश के तहत संकुल प्रभारी बनाने को कहा है। साथ ही अब संकुल प्रभारी का खाता संकुल विद्यालय के ज्येष्ठ शिक्षक के साथ संयुक्त रूप से खुलवाना होगा, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जा सके। बुधवार को बीएसए द्वारा की गई कार्रवाई से संकुल प्रभारियों में खलबली है। जिले में 142 संकुल प्रभारी तैनात हैं, जो पिछले कई वर्षों से इसी पद पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें