फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव अध्यक्ष और गिरीश कुमार बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव अध्यक्ष और गिरीश कुमार बने महामंत्री
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन की बैठक में सदन की ओर से ब्लाक अल्हैपुर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ऐसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष जयवीर सिंह के सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती होने से उनके स्थान पर गांव कौड़ीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात समायोजित शिक्षक संजीव कुमार को नए ब्लाक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर हरवंश में तैनात समायोजित शिक्षक गिरीश कुमार ब्लाक का महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को केएम इंटर कालेज में मैदान में संपन्न हुई मीटिंग में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनसे संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया। ब्लाक पद से हटाए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयवीर सिंह को ऐसोसिएशन का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। बताया गया कि जब तक कार्यकारिणी का और विस्तारीकरण नहीं होता है। तब तक के लिए जयवीर सिंह ने कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने सदन को भरोसा दिया कि वह संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। सदन ने हाथ उठाकर सरकार की ओर से लांच किए प्रेरणा एप का प्रशिक्षण पाकर उसे चालू करने का संकल्प लिया। अन्य को भी चालू करने को प्रेरित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लाक महामंत्री का चयन होने के बाद जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, ब्लाक अध्यक्ष अफजलगढ़ पवन कुमार चौहान, जयवीर सिंह, संजीव कुमार आदि ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें