फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया, लॉक डाउन में सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया
विज्ञापन

चांदपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। नगरपालिका कर्मचारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैनिटाइज किया। महिला पुलिसकर्मियों ने बैंक व जनसेवा केंद्रों पर पैंफलेट बांटकर लोगों से घर में रहने की अपील की।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती के कानपुर में तथा मोहल्ला शाहचंदन में एक युवक के पॉजिटिव आने के बाद नगर में दो हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। प्रशासन ने मोहल्ला काजीजादगान व मोहल्ला शाहचंदन को एक-एक किमी तक के इलाके में बैरिकेटिंग लगाकर सीज कर दिया है। बृहस्पतिवार को महिला पुलिसकर्मियों ने बैंक, जनसेवा केंद्रों पर पैंफलेट के माध्यम से अपने-अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया। नगरपालिका कर्मचारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला शाहचंदन, मंडी कोटला, सीएचसी स्याऊ, क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर बना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में दवाई का छिड़काव कर क्षेत्र को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें