फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अग्निशमन विभाग ने अभियान चलाकर नजीबाबाद क्षेत्र में बने क्वारंटीन केंद्रों सहित सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया। उधर, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला के निगरानी में क्वारंटीन केंद्रों पर रखे गए लोगों के स्वास्थ्य और उन्हें सैनिटाइज रखने के प्रति स्वास्थ्यकर्मी रात - दिन जुटे हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में टीम ने सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर क्वारंटीन केंद्र को मंगलवार को सैनिटाइज किया। टीम ने नगर क्षेत्र के समीपुर क्वारंटीन केंद्र तथा नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार चौक, कल्लूगंज को भी सैनिटाइज किया। उधर, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने क्वारंटीन केंद्र सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर, आईटीआई समीपुर केंद्रों पर पहुंचकर क्वारंटीन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और इन्हें सैनिटाइज रखने के ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें