फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जांच के लिए नमूने नहीं किए सील, ठेकेदार से हुआ विवाद

Sun, 24 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मुरादाबाद से आए रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी से रेलवे स्टेशन के कैंटीन ठेकेदार का विवाद हो गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रेल नीर और चिप्स नमूने सील न करने और जांच के नाम पर बिना रसीद के धनराशि लेेने की कैंटीन ठेकेदार ने उच्चाधिकारियोें से शिकायत की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे ठेकेदार मैसर्स एसपी अनुराग खट्टर के स्टॉल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चिप्स के 18 पैकेट और रेल नीर की 13 बोतल जांच के लिए लीं। आरोप है कि उन्हें सील नहीं किया और जांच के नाम पर पांच हजार रुपये बिना रसीद के ले लिए गए। रेलवे ठेकेदार ने रसीद देने और जांच को लिए गए पदार्थों को सील करने की मांग की तो विवाद हो गया।
सूचना पर एसएस आरडी मीणा, सीएमआई आरके मीणा, आरपीएफ प्रभारी मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। रेलवे ठेकेदार अनुराग खट्टर ने रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, सीएमएस मुरादाबाद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मनमानी ढंग से चेकिंग करने, खुले नमूने लेने, जांच के नाम पर बिना रसीद धनराशि वसूल करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें