फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमिता के 23 परिजनों को क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीन लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के 23 परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए
विज्ञापन

चांदपुर। नगर में कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ने से प्रशासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के 23 परिजनों को क्वारंटीन करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 11 मामले एक्टिव हैं। कुल 14 मामलों में से एक कोरोना पॉजिटिव कानपुर में मिला चांदपुर निवासी जमाती है। कानपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव व मोहल्ला शाहचंदन में मिला पॉजिटिव ठीक होकर घर आ चुके हैं। एक निजी चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक ही दिन में चांदपुर म़ें सात लोगों के कोराना पॉजिटव आ जाने से नगर व प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद से एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने 23 लोगों को एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए नए कोरोना पॉजिटिव केस में मोहल्ला पतियापाड़ा के दो तथा नसरायरफी के 23 परिजनों को क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना पॉजिटिवों के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी क्वारंटीन करके जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें