फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के परिजनों के लिए सैंपल

विज्ञापन
नजीबाबाद के सीएचसी में कोरोना टेस्ट करातीं आशाएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
25 आशाओं समेत 60 लोगों के सैंपल लिए
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नजीबाबाद में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उनके परिजनों के सैंपल लिए। घर-घर जाकर सर्वे करने वाली स्वास्थ्य विभाग की 25 आशाओं के भी सैंपल लिए गए।
सुभाषनगर में कृषि विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति सहित दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के निकट संपर्क में रहे संबंधी और परिचितों के शनिवार को सैंपल लिए। पीएचसी प्रभारी डा. सर्वेश निराला के निर्देशन में सीएचसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों, स्वास्थ्य विभाग की 25 आशाओं सहित कुल 60 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम संगीता के निर्देश पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के क्षेत्र को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया। नगर क्षेत्र में दो सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से नगर के कई मोहल्ले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र सील हैं। उधर जोगीरम्पुरी, जहानाबाद, फजलपुर तबेला सहित कई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सील हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें