फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रता की जांच के लिए समाधान दिवस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रता की जांच के लिए समाधान दिवस शुरू
विज्ञापन

रेहड़। सोमवार से ब्लॉक कासमपुरगढ़ी तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस शुरू हुआ। किसानों की समस्या के समाधान के लिए कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

एडीओ पीपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की अभिलेखों में गड़बड़ी के चलते काफी पात्र किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में लाभ लेने से वंचित रह गए। वंचित रहे पात्रों की समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा ब्लॉक स्तर पर एक से तीन फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसके लिए कृषि रक्षा इकाई भंडार पर न्याय पंचायत स्तर पर आठ काउंटर लगाए गए हैं। अधिकांश समस्याएं आधार कार्ड, बैंक खाता खासकर प्रथमा बैंक के सर्व यूपी में मर्ज होने के बाद कई खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए कृषि, राजस्व, बैंक आदि विभागों से 19 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। समाधान दिवस तीन फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर देवेंद्र चौहान, संदीप सिसौदिया, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें