गुरुबाणी और सुखमणि साहिब पाठ के साथ गुरु अर्जुन देव को किया नमन
नजीबाबाद। गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के मुख्य गुरुद्वारे सहित कई गुरुद्वारों में गुरुबाणी, कीर्तन आदि धार्मिक आयोजन किए गए।
गुरुद्वारा गुरु नानक शाही श्री सिंह सभा के प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव गुरमीत सिंह धवन, जगमोहन सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक आयोजन किए गए। मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह, रागी जत्थे के नवदीप सिंह और साथियों ने प्रकाश पर्व पर गुरुबाणी, शबद-कीर्तन और सुखमणि साहिब के पाठ के साथ गुरु अर्जुन देव जी का स्मरण किया। धार्मिक आयोजन में जितेंद्र कक्कड़, सरदार प्रद्युम्न सिंह, तनप्रीत कौर, जसवीर कौर आदि शामिल रहे।
गुरुद्वारा कमेटी और सिख युवकों ने गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे के बाहर छबील लगाई गई। गुरप्रीत सिंह, समरप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, सपन ज्योत सिंह, एकशनूर सिंह, नवजोत सिंह, पारस, सिमर जीत, सन्नी, बलदेव, हरकीरत सिंह आदि ने राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ उठाया।
उधर, तहसील मुख्यालय स्थित फ्लाईओवर क्षेत्र में सिख समुदाय की ओर से लगाए गए छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत ली।