फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गला दबाकर की गई थी सलमान की हत्या, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। बुढ़ेरन गांव निवासी सलमान पुत्र नफीस की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आया है कि सलमान की मौत गला दबाने से हुई थी। उसके सिर और हाथ पर भारी वस्तु से प्रहार करने के गहरे निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। सर्विलांस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच जारी है। सोमवार को पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग, नशे की लत और आपसी रंजिश पर फोकस कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे अंदेशा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में बाग में लाकर फेंका गया।
सलमान की शादी मात्र पांच माह पहले गांव खेड़ा अपरोला (थाना नौगांवा सादात) से हुई थी। चार दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर लौटा था। रविवार सुबह मुनीश त्यागी के आम के बाग में उसका शव खून से लथपथ मिला था। कुछ लोगों ने बताया कि उसे शनिवार रात किसी परिचित के साथ गांव में घूमते देखा गया था। पुलिस अब उस बिंदू पर भी जांच कर रही है। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें