फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधार बीयर न देने पर सैल्समैन पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, धारदार हथियारों से भी किए वार

Wed, 29 Jun 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

उधार बीयर नहीं देने पर सैल्समैन की लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पिटाई की गई। इसके अलावा बदमाशों ने एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के पैजनिया क्षेत्र के ग्राम नागल जट्ट में दो बदमाशों ने शराब की दुकान पर उधार में बीयर देने से मना करने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


वहीं ग्राम नांगल जट्ट में ही युवक रंजिशन एक दुकान में घुस गए और फिल्मी स्टाइल में तोड़फोड़ कर दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर आबाद निवासी निकित चौधरी पुत्र धर्मराज सिंह ग्राम नांगल जट्ट में शराब की दुकान पर सेल्समैन है। बुधवार दोपहर करीब चार बजे दो अज्ञात बदमाश निकित के पास पहुंचे और उधार में बीयर मांगने लगे। उधार बीयर देने से मना करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


उधर, ग्राम नागल में ही बिलाई मिल के निकट स्थित किसान आयरन स्टोर पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्राम नांगल जट्ट निवासी गजेंद्र व चंद्रभान ने दो अज्ञात युवकों के साथ मिलकर रंजिशन फिल्मी स्टाइल में तमंचे लहराते हुए तोड़फोड़ की और दुकान स्वामी पवन पुत्र रामकरन को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें