बिजनौर डीएवी कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथियों को स्वागत करते कार्?
- फोटो : BIJNOR
बोले मेरठ के सांसद, योगी को दोबारा सीएम बनाएं युवा
बिजनौर। भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर देश का युवा वर्ग पार्टी के साथ है। युवा सीएम योगी को 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री देखने का सपना संजोए हुए हैं। यह बात कहते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्येंद्र अवाना रहे। सत्येंद्र अवाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने युवाओं से आह्वान किया कि पूरे जोश और ऊर्जा के साथ हमें भाजपा सरकार बनानी है। भाजपा का प्रयास रहा है कि देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिससे युवा सशक्त बन सकें। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी और महामंत्री ललित सैनी ने संचालन किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता चौधरी, सदर विधायक सूची चौधरी, विनय राणा, डॉ. मंजू चौधरी, विक्रांत चौधरी, सौरभ सिंघल, मुकुल तोमर, रंजीत चौधरी, आयुष चौहान, चौधरी धीर सिंह, नरेश भाटी, आकाश, संदीप चौधरी, विनीत चौधरी, शुभम आदि मौजूद रहे।