फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज के प्रोफेसर की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहू जैन कॉलेज के प्रोफेसर की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। कोतवाली ब्लॉक के एआरओ डॉ. जैगम हुसैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। साहू जैन कॉलेज मेंगणित विषय के प्रोफेसर डॉ. जैगम मंगलवार सुबह चुनाव ड्यूटी से लौटे थे। एडीओ के दोबारा बुलाए जाने पर घर से निकले थे। सेंटमेरी रेलवे क्रासिंग के पास वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
नगर के मोहल्ला मजीदगंज निवासी डॉ. जैगम हुसैन साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के गणित विषय के प्रोफेसर थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एआरओ के रूप में उन्हें कोतवाली ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। सेंट मेरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट अप लाइन पर उनका शव मिला। आधार कार्ड से पुलिस ने प्रोफेसर डॉ. जैगम की पहचान की। जाब्तागंज चौकी प्रभारी एके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ को उनके पुत्र मोहम्मद जोफिगम, अलीजरगाम और भाई डॉ. यावर हुसैन ने बताया कि 72 घंटे की ड्यूटी के बाद डॉ. जैगम मंगलवार की तड़के घर पहुंचे थे। कुछ देर आराम के बाद पुन: एडीओ कोतवाली ने उन्हें तत्काल पहुंचने को कहा। चुनाव ड्यूटी पर निकलने के काफी देर बाद उन्हें हादसे की खबर मिली। डॉ. जैगम हुसैन को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनीष कुमार, वरुण शर्मा, कुलदीप, राजपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें