फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों पर छापा: जफर हॉस्पिटल में टॉयलेट में बंद मिली प्रसूता, न्यू मेट्रो में मिला सरकारी वेंटिलेटर

Wed, 11 Mar 2026 08:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: कोतवाली देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात अस्पतालों पर एक साथ कार्रवाई की। अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं छापे की भनक लगते ही झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए। 
विज्ञापन
अस्पतालों में छापा मारने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी बुधवार को कोतवाली देहात में संचालित अस्पतालों में छापे के दौरान देखने को मिली। यहां संचालित जफर हॉस्पिटल में पहुंची टीम को देखकर प्रसूता को शौचालय में बंद कर दिया गया। जबकि, दूसरी ओर न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड से मिला सरकारी वेंटिलेटर संचालित मिला।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर बिना पंजीकरण के अस्पतालों का संचालन हो रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली देहात में संचालित अस्पतालों में छापा मारा। न्यू मेट्रो हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, जफर हॉस्पिटल पंजीकृत पाया गया। 
 

जबकि न्यू फेमिली हॉस्पिटल, मलिक हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिले। बताया गया कि जफर हॉस्पिटल में जब टीम पहुंची तो वहां सिजेरियन ऑपरेशन वाली एक महिला को टॉयलेट में छिपा दिया गया। टीम को इसका पता नहीं लगा। टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी लेकिन उन्हें अंदर किसी के होने की भनक लगी। इस पर पुलिस को साथ लेकर अस्पताल को दोबारा खोला गया तो वहां स्टाफ की पांच लड़कियां मौजूद मिलीं। 
 

इसके अलावा एक प्रसूता मिली। इस महिला की मंगलवार रात ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। वहीं, महिला के बच्चे की मौत हो गई। महिला को टीम से छिपाने के लिए टॉयलेट में बंद कर दिया गया था। टीम के महिला को नगीना पीएचसी भिजवाया।
 

सील किए अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू मेट्रो हॉस्पिटल, नवजीवन अस्पताल, लाइफलाइन हॉस्पिटल की ओटी को सील कर दिया है। चार अन्य अस्पताल भी सील किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगने पर बिना डिग्री मेडिकल प्रेक्टिस करने वाले क्लीनिक बंद करके भाग खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. विशाल दिवाकर, डॉ. आरपी विश्वकर्मा, डॉ. केपी सिंह तथा डॉ. प्रतीक शामिल रहे।
 

न्यू मेट्रो हॉस्पिटल संचालक पर दर्ज कराई एफआईआर
कोतवाली देहात में टीम को छापे के दौरान न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड से मिला सरकारी वेंटिलेटर मिला। टीम ने उस कक्ष को सील कर दिया, जहां वेंटिलेटर रखा हुआ था। वहीं, हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अभी यह बड़ा सवाल बना हुआ कि निजी अस्पताल में सरकारी वेंटिलेटर कहां से आया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीएमओ
कोतवाली देहात में टीम को कार्रवाई के दौरान जफर हॉस्पिटल के शौचालय में प्रसूता बंद मिली। न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड का वेंटिलेटर मिला। अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें