फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन सहारनपुर और अयोध्या रहे अव्वल

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीयटेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता में सहारनपुर के वंश और दक्ष ने अगले दौर में जगह बनाई, जबकि बालिका वर्ग में वैदिका, अंशु, खुशी और अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 13 अक्तूबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता में मुरादाबाद के विराट, सहारनपुर के वंश, मुरादाबाद के कविश और सहारनपुर के दक्ष ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग की एकल प्रतियोगिता में सहारनपुर की वेदिका, अयोध्या की सोनल, अयोध्या की पलक, अयोध्या की अंशु, लखनऊ की तनिष्का और अयोध्या की खुशी ने मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई।
प्रतियोगिता में कुल नौ मंडलों और दो छात्रावासों की 11 टीमों के 57 बालक और 41 बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अलंकार किशोर, ईशान छाबड़ा, कृष्ण अरोड़ा, रही नवाज खान, सिमरन कुमार, चिराग गुप्ता, जीतमान सिंह, श्रीजल बुद्धिराजा, नितिन त्यागी और कार्तिक सेठी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार और प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें