फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीईटी के जिले में 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित, 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में 35 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां करीब 15504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि पीईटी-2026 के लिए जिले में 35 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इनमें शहर के साथ देहात क्षेत्र के विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं। निर्धारित केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने सहित परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित ढंग से कराया जा सके। परीक्षा में करीब 15504 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। संबंधित विद्यालयों में परीक्षा संचालन के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें