फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरौडा गांव की टूटी पुलिया दे रहा हादसे को दावत

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव सिकरौडा में टूटी पुलिया को दिखाते ग्रामवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सिकरौडा गांव की टूटी पुलिया दे रहा हादसे को दावत
विज्ञापन

बिजनौर, मंडावली। कई गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। गांव सिकरौडा में टूटी पुलिया हादसे का दावत रहे रही है। ग्रामवासियों ने खस्ताहाल मार्ग व टूटी पुलिस को दुरुस्त कराने की प्रशासन व लोनिवि से मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में लाहक कला-सिकरौडा संपर्क मार्ग लाहक खुर्द, शाहपुरा उमराव, शेखुपुरा आलम सहित कई गांव को जोड़ता है। संपर्क मार्ग कई स्थानों पर बेहद खस्ताहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। गांव सिकरौड़ा में तो मार्ग के बीच पड़ने वाली पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। ग्रामवासियों विजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, चमन सिंह, अशोक, फुरकान आदि का कहना है कि खस्ताहाल मार्ग और टूटी पुलिया की उन्होंने कई बार प्रशासन और लोनिवि से मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन समस्या काफी समय से जस की तस बनी है। ग्रामवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया में अक्सर रात को फंसकर दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से टूटी पुलिया और खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें