नजीबाबाद में सीकेआई चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते एनसीसी छात्र।
- फोटो : NAZIBABAD
सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों केेे जागरूक किया।
साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, एनसीसी प्रभारी गुरप्रीत सिंह, कैप्टन डॉ. रीना ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत साहू जैन कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्रों में वाहन चालकों को रोक कर जीवन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एनसीसी कैडेटों ने अमूल्य जीवन सुरक्षित रखने के लिए वाहनों की रफ्तार सीमित रखने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ सुरक्षा नियमों का पालन करने का सुझाव दिया। डॉ. परमिल कुमार, डॉ.एनपी सिंह, डॉ.मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, संतोष सिंह आदि ने जागरुक मिशन में सहयोग किया। संवाद