फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा

विज्ञापन
धामपुर में संपन्न पालिका बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद , पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व ईओ सुभाष कुमा - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों ने पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों पर जनता की समस्याओं का निदान करने का आरोप लगाया। बोर्ड बैठक में नगर के विकास में कई प्रस्तावों को पास किया गया। जबकि सिगरेट, तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस शुल्क लगाने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के कार्यालय में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों का कहना है कि अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। उनके आग्रह के बावजूद लोगों को टरकाने का प्रयास किया जाता है। आरोप है कि पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। सफाई निरीक्षक का यह पता नहीं है कि वह पिछले एक माह से कहां है और किसके आदेश पर पालिका से गायब हैं। वे जनता के काम कराने में फेल हो रहे हैं तो आने वाले चुनाव में वह कैसे चुनाव जीतेंगे। अधिकारियों को बोर्ड की मंशा के अनुरूप काम करना होगा। नहीं कर सकते हैं तो अपना यहां से स्वयं स्थानांतरण करा लें।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पालिका में जीर्णशीर्ण भवन को ध्वस्त कर उसके स्थान पर पालिका के आधुनिक मीटिंग हाल बनाने का प्रस्ताव पास किया। पालिका की आय बढ़ाने के लिए पालिका सीमा अंतर्गत सिगरेट, तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। हालांकि ईओ सुभाष कुमार ने सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कहा गया कि जिले की अन्य पालिकाओं में यह लाइसेंस शुल्क लग जाएगा, तो धामपुर में लगाने का प्रयास होगा।
अखिल भारतीय चरण सिंह सुमन मंच धामपुर के संस्थापक सूर्यकांत सुमन की ओर से अपने स्वर्गीय पिता लोकतंत्र रक्षक सेनानी की पालिका के शिवाजी पार्क में प्रतिमा को स्थापित कराने को प्रस्ताव दिया था। जिसे बोर्ड ने नकार दिया। धामपुर नहटौर तिराहे से नगीना चौक ओवर ब्रिज, नगीना चौक से ईदगाह व आरएसएम तिराहे तक 90 से 110 वाट की एलईडी लाइटें व तिरंगे वाली लाइटों को स्ट्रीट पोलों पर लगवाने का प्रस्ताव पास हुुआ। पालिका द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया। नहटौर तिराहे पर तिकोने पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित होगी। गांधी नारी कल्याण समिति की ओर से दिए प्रस्ताव को बोर्ड ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र बॉबी, हैदर अली, रिहान, इमरान, फरीद डॉन, प्रमोद अग्रवाल, जसप्रीत सिंह, सोनू वाल्मीकि, राकेश चौधरी, तरुण विश्नोई, मुुकेश रावत, भूपेंद्र सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें