फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में हंगामा
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव गुड़ा में एक युवक के फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतक के परिजनों ने दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज नहीं करने पर थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को गांव गुड़ा निवासी प्रमोद कुमार (19 वर्ष) द्वारा खेत में पेड़ से फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की पुष्टि जहर के सेवन से हुई। पुलिस ने युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। अनिल कुमार का कहना था कि उसके भाई का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तहरीर में युवती के परिजनों पर मृतक के साथ मारपीट करने और उसे फांसी लगाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृतक के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों लीलापत और टोडर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें