फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचिवीरा फिर से थाम सकती हैं सपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व विधायक रुचि वीरा सपा का फिर से दामन थाम सकती है। सपा नेेता आजम खां के वीरा चैरिटेबल सोसायटी के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने से ये कयास लगाए जा रहे हैं। रुचि वीरा आंवला सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। रुचि वीरा बिजनौर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अभी से तैयारी में जुटी हैं। सपा के उनके विरोधी नेताओं के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रुचि वीरा की गिनती जिले के ताकतवर नेताओं में होती है। 2014 में रुचि वीरा बिजनौर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर उपचुनाव लड़कर विधायक बनी। सपा के नेताओं से खेमाबंदी होने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 2016 में सपा से बगावत करके उन्होंने अपने पति उदयनवीरा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया। पति चुनाव जीत गए। रुचि वीरा ने 22 दिसबंर 2018 को सपा को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। बसपा ने उन्हे बिजनौर लोकसभा से टिकट देने की हामी भर दी। इसके बाद ऐन वक्त पर रुचिवीरा का टिकट काट कर पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को दे दिया गया। बाद में सांसद मलूक नागर को टिकट थमा दिया गया। रुचि वीरा को बसपा ने आंवला लोकसभा सीट से टिकट दे दिया। रुचि वीरा चुनाव हार गईं। आजम खां से उनकी नजदीकियां कम नहीं र्हुइं। पिछले दिनों बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। रामपुर में हुए उपचुनाव में रुचि ने आजम खां की पत्नी तंजीन फातमा के चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। तभी से उनके सपा में वापसी के कयास लगाए जाने लगे थे। शनिवार को वीरा चैरिटेबल सोसायटी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आजम खां के शामिल होने से रुचि वीरा के सपा में शामिल होने की बात को ओर ज्यादा बल मिली है। खुद रुचिवीरा के भी सपा में शामिल होने के संकेत दिए हैं। सपा के सूत्रों के मुताबिक रुचि वीरा जल्द सपा में शामिल होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें