फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएम कॉलेज में छात्रों के गुट भिड़े

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में आरएसएम इंटर कालेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे अन्य छात्रों में अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर जैैसे तैसे मामले को शांत किया। 
विज्ञापन

शिक्षकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा। शिक्षकों ने मारपीट के आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
शेरकोट थाने के गांव  रामसहायवाला निवासी सुधांशु ने बताया कि वह 12 वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को उसके साथ उसी क्लॉस के दूसरे सेक्शन के कुछ छात्रों ने  मारपीट की। उसे काफी चोट आई हैं। आरोप है कि इन छात्रों ने एक सप्ताह पहले भी उसकी पिटाई की थी। तब शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों  के बीच लिखित में समझौता करा दिया था। लेकिन अभी तक आरोपी उसे देख लेने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

सुहागपुर के विशाल और कार्तिक ने सुधांशु के आरोपों को गलत बताया। इन छात्रों का आरोप है कि सुधांशु से गांव सुहागपुर  निवासी भीम सिंह की किसी बात को लेकर टसन चल रही है। शुक्रवार को जब भीम  सिंह आदि छात्र सुधांशु के साथ मारपीट करने का प्रयास कर रहे थे तो  उन्होंने हस्तक्षेप करके बीच बचाव किया। वह मारपीट में शामिल नहीं रहे। मामला  बढ़ जाने के बाद छात्र भीम स्कूल से भाग गया।  शिक्षकों ने आरोपी  छात्रों के माध्यम से छात्र भीम सिंह को कॉलेज में बुलाने का प्रयास किया,  मगर वह फिर कॉलेज नहीं पहुंचा। मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची। शिक्षकों से आरोपी छात्रों के खिलाफ बाज न आने की स्थिति में कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी। मगर शिक्षकों ने छात्रों के भविष्य का मामला बताते हुए हाल फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शिक्षक विनोद कुमार,  सतपाल सिंह का कहना है कि यदि इन छात्रों ने दुबारा गड़बड़ी की तो इनके नाम काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें