फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन : रोडवेज की आय 17 से पहुंची 10 लाख

Wed, 23 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू हैं। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। जिससे रोडवेज बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में परिवहन निगम की आय 17 लाख से घटकर 10 लाख रुपये रह गई है।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 143 बसों का संचालन किया जाता है। मगर, रूट डायवर्जन होने की वजह से सभी बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा मार्ग की दूरी बढ़ने से यात्रियों को अधिक किराया वहन करना पड़ रहा है। जिससे कम संख्या में यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार रूट डायवर्जन लागू होने से पहले डिपो को राजना करीब 17 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही थी। अब यह आय घटकर करीब 10 लाख रुपये पहुंच गई है। कांवड़ यात्रा की वजह से कुछ मार्ग पूर्ण रूप से बंद हैं। वहीं, कुछ जगह के लिए दूर घूमकर बसें अपनी मंजिल तक पहुंच रही हैं।
रूट डायवर्जन होने से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या घटी है। कई रूट पूरी तरह से बंद हैं। इसलिए, आय प्रभावित हो रही है। रूट डायवर्जन समाप्त होने के बाद स्थिति पहले जैसे सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें