अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी/कादराबाद। आवारा कुत्तों ने क्षेत्र में बच्चों सहित आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनका सीएचसी व पीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया।
मंगलवार को आवारा कुत्तों ने गांव रसूलपुर निवासी लवप्रीत, अशोक कुमार, भिक्कावाला निवासी मीनाक्षी व नगर निवासी वासिफ को काटकर जख्मी कर दिया। कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने गांव कुराली निवासी अलीना, कासमपुर गढ़ी निवासी जतिन, रेहड़ निवासी सृष्टि तथा रानी नांगल निवासी बीना को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीण राजू, रईस, असलम, मुख्तियार अशोक, अजय व मनोज आदि ने एसडीएम से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद