संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर भोजन देने के लिए संस्था काम कर रही है। मगर, बुधवार को मरीज को दी गईं रोटियां हवा लगते ही सख्त हो गईं। ऐसे में मरीजों को सूखी पापड़ जैसी रोटी खाने में परेशानी हो रही है। वहीं, मरीज रोजाना एक जैसी सब्जी मिलने से नाखुश नजर आए।
मेडिकल अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदारों की ओर से आए दिन खाने को लेकर शिकायत की जा रही है। मंगलवार को भी मुनेंद्र सिंह ने सूखी और पापड़ जैसी रोटी दी जाने की शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की पड़ताल की।
पड़ताल में सामने आया कि दाल और सब्जी तो काफी हद तक ठीक थी, लेकिन रोटियां मरीजों के हिसाब से ज्यादा सख्त थीं। रोटियां एक तरफ से ही सेकीं हुई थी। रोटी से कच्चा आटा हाथों पर लग गया। इस वजह से रसोईघर से वार्ड तक आने ही रोटियां सख्त हो गईं।
n ये रहा बुधवार दोपहर का मेन्यू
मरीजों को दिए जाने वाले खाने का हर रोज का मेन्यू अलग-अलग है। बुधवार को दोपहर के भोजन में मरीजों को एक दाल, सब्जी, चार रोटी, चावल, सलाद, रायता दिया गया। यहीं मेन्यू शाम के भोजन में रहता है।