रुड़की की टीम ने जीता सेमीफाइनल
नजीबाबाद (बिजनौर)। ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर रुड़की की टीम फाइनल में पहुंच गई। सात अप्रैल को बाबा इलेवन और लंका शायर नजीबाबाद के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
एनसीसी क्लब की ओर से नजीबाबाद के स्टेब्स ग्राउंड में रविवार को आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल विक्ट्री क्रिकेट क्लब नजीबाबाद और रुड़की के बीच खेला गया। जिसमें रुड़की की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्ट्री क्लब ने 20 ओवर में 272 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल ने 74 रन बनाए। रुड़की के बाबू ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। टीम की ओर से गोपी ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रुड़की के गोपी को दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी नौशाद अख्तर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर ताबिश मिर्जा, मोहम्मद काशिफ, तनवीर पहलवान, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सलमान, अंकित गर्ग, विक्की राजपूत आदि मौजूद रहे।