फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन से पकड़ी कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ड्रोन से पकड़ी कच्ची शराब
विज्ञापन

अफजलगढ़। एसपी पूर्वी धामपुर ने पुलिस बल के साथ ड्रोन से सर्वे कर लड्डूवाला गांव में शराब की भट्टी पकड़ी। वहां से 90 लीटर कच्ची शराब और 2700 लीटर लाहन को नष्ट किया । वहीं आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी पूर्वी अनित कुमार ने कच्ची शराब को लेकर क्षेत्र के गांव लडडूवाला में ड्रोन से सर्वे कराकर बन रही कच्ची शराब को पकड़ा। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। एसपी पूर्वी अनित कुमार ने बताया कि आरोपियों को चिंहित कर लिया गया है, जिनकी पहचान नन्दा सिंह व शमशेर सिंह निवासीगण लड्डूवाला थाना अफजलगढ के रूप में हुई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अभियान में एसपी पूर्वी अनित कुमार के अलावा सीओ सुनीता दहिया, सीओ डॉ. गणेश कुमार गुप्ता, कोतवाल नरेश कुमार, एसओ विजेन्द्र सिंह, अनुज कुमार तोमर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें