फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ शाखा की कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित को अध्यक्ष और सीमा को मंत्री चुना
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय शिक्षक संघ शाखा नजीबाबाद ने शिक्षकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के हकों के लिए संघर्ष करने की सलाह दी। शाखा कार्यकारिणी का गठन करते हुए रोहित को अध्यक्ष और सीमा रानी को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में राजकीय शिक्षक संघ शाखा नजीबाबाद इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर काम करने, संगठन द्वारा दिए निर्देशों का पालन करने और शिक्षकों के हकों के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया। रोहित को अध्यक्ष, कुलवीर सिंह को उपाध्यक्ष, सीमा रानी को मंत्री, मानिका राजपूत को कोषाध्यक्ष, तैयब अंसारी को विधि मंत्री, मनोज कुमार को संरक्षक चुना किया। सुनील कुमार, अजय कुमार यादव, शबाना, गरिमा सिंह, उस्मान, तनवीर उर रहमान, अनामिका यादव को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें