फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

नहटौर। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर ली। चोरी का पता सुबह को चलने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
नहटौर के मोहल्ला सराय जोखा सिंह निवासी खलीलुरहमान दिल्ली में काम करता है। उसकी पत्नी बच्चों सहित घर पर रहती है। पत्नी दवा लेने के लिए बच्चों सहित घर का ताला लगाकर शेरकोट गई हुई थी। जो अपनी रिश्तेदारी में रात को वहीं रुक गई। चोरों ने बीती रात उसके घर का ताला तोड़कर घर से एक तोला सोने के लोकेट व झाले और एक जोड़ी चांदी की पायल के अलावा कीमती सामान और सात हजार रुपये चोरी कर ली।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भी नगर के मोहल्ला ईदगाह में दो घरों में ताला तोड़कर करीब 13 लाख रुपये की चोरी हो गई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका हैं। लोगाें का कहना है कि नगर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। वह बंद मकानों के ताले तोड़कर लगातार चोरी कर रहा है। उन्होंने गिरोह को पकड़वाने की मांग एसपी से की है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें