फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी धरना-प्रदर्शन बिज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों का बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसें चलाने के प्रस्ताव के विरोध में रोडवेज अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेशीय आह्वान पर बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी अध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को अनदेखा करते हुए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने, परिवहन निगम की बसों को ही राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलने की अनुमति देने, परिवहन निगम की बसों के लिए भी निजी बसों के लिए भी निजी बसों के समान यात्री कर की दरें निर्धारित कराकर परिवहन निगम को आर्थिक पैकेज प्रदान करने, 31 दिसंबर तक नियुक्त संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित करने, बकाया महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान शीघ्र ही कराने, मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने की मांगें की गईं। इस दौरान अनुज त्यागी, मनोज कुमार, शशिकांत, प्रदीप कुमार, अजय श्रीवास्तव, सतीश गौतम, राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, चमन सिंह, विमलेश कुमार, अनिल कुमार, सतपाल सिंह, अनिश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना
चांदपुर। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर धरना दिया। एसडीएम व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चांदपुर को ज्ञापन दिया।
परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में प्रांतीय आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज बस स्टैंड पर धरना दिया। वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता व राकेश कुमार के संचालन में चले धरने में वक्ताओं ने निजीकरण पर रोष व्यक्त किया। पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम चांदपुर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चांदपुर को दिया। कर्मचारियों ने प्रबंधक निदेशक, परिवहन राज्य मंत्री को भी अपना मांग पत्र भेजा है। धरने पर नरेश कुमार, रवि सैनी, राजकुमार, चेतन स्वरूप, अनूप सिंह, देवदत्त, ओमवीर सिंह, अंशुल वर्मा, अमित कुमार, खेम चंद, जितेंद्र, जतिन कुमार, अजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें