फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बार को पराजित कर रोडवेज फाइनल में

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनपीएल टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते ट्रस्ट के अध्यक्ष। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनपीएल सीजन-4 के सेमीफाइनल में रोडवेज विभाग की टीम ने बार एसोसिएशन को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं तीन बाहरी पेशेवर खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की आपत्ति के बाद पीडब्ल्यूडी को आयोजकों ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया ।
विज्ञापन

नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट की ओर से आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले में रोडवेज विभाग की टीम ने शुक्रवार को बार एसोसिएशन को 56 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जीआईसी खेल मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोडवेज की टीम भूपेंद्र के 64 और अनुज के 21 रनों के साथ 19 वें ओवर में 178 रन बनाकर आउट हो गई। तलहा ने तीन विकेट लिए। अंपायर संतोष कुमार और मो.फाजिल की निगरानी में खेले गए टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार एसोसिएशन की टीम शोबी के 28 और ताल्हा के 24 रनों के बावजूद 16वें ओवर में मात्र 122 रन बनाकर आउट हो गई। अनुज और हिमांशु ने तीन-तीन विकेट लिए।
आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मो. दानिश ,हिना अग्रवाल और प्रकृति ने मैन ऑफ द मैच रोडवेज के भूपेंद्र और फाइटर ऑफ द मैच बार एसोसिएशन के तलहा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कमेंट्री मो.एहसान और सुखदेव सिंह ने की। एनपीएल सीजन- 4 का दूसरा सेमीफाइनल पीडब्ल्यूडी और बैंक की टीमों के बीच खेला जाना था। बैंक के कप्तान आयुष ने पीडब्ल्यूडी टीम में बाहरी तीन पेशावर खिलाड़ियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति की। आयोजकों ने जांच के बाद सेमी फाइनल रद्द कर पीडब्ल्यूडी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया दूसरा सेमीफाइनल अब बैंक और तहसील टीमों के बीच शनिवार को प्रातः 10 बजे खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला पांच अप्रैल को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें