फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीपावली पर बढ़ाए रोडवेज बसों के 150 फेरे

Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों के 150 फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए चालक, परिचालकों को समय से बसों का संचालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर करीब 150 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें निगम और अनुबंधित दोनों बसें शामिल हैं। धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, मुरादाबाद, नूरपुर, चांदपुर सहित अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। दीपावली पर सभी लोग त्योहार मनाने घर आते हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसी वजह से रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर 15 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। यात्रियों की अधिकता होने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। बिजनौर डिपाे की बसों को दीपावली पर ऑनरोड किया गया है। जिन बसों में कमी थी। कार्यशाला में उनकी कमी दूर कर दी गई है।
दीपावली को लेकर पूरी तैयारी है। रोडवेज बसों के 150 फेरे बढ़ाए गए हैं। चालक, परिचालकों को निर्धारित समय पर बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो। इसका पूरा ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें